Exclusive: इसके आगे की तू दास्तां मुझसे सुन..., प्रभात खबर के साथ सुनिए महेंद्र सिंह धोनी के पसंदीदा गाने

Exclusive Dhoni Birthday Special: महेंद्र सिंह धोनी भारत ही नहीं, विश्व के सबसे महान खिलाड़ियों में एक हैं. 7 जुलाई को उनका जन्मदिन है. अपने माही को हिंदी फिल्मों के कौन-कौन से गीत सबसे ज्यादा पसंद हैं. आइए, एमएसडी के जन्मदिन पर प्रभात खबर के साथ आप भी उन गीतों का आनंद लीजिए.

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत में जाना-माना नाम हैं. विदेशों में रांची की पहचान आज महेंद्र सिंह धोनी के शहर के रूप में हैं. क्रिकेट के मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी को सभी ने एक संजीदा इंसान के रूप में देखा है. वह हमेशा गंभीर रहते हैं. यूं तो एमएसडी बचपन से संजीदा इंसान रहे हैं. बहुत ज्यादा बोलते नहीं. लेकिन, वह भी जमकर मस्ती करते हैं. हां, सार्वजनिक रूप से नहीं. कुछ खास दोस्तों के बीच.

हिंदी फिल्म के ये तीन गीत हैं माही के दिल के करीब

हिंदी के तीन ऐसे गीत हैं, जो महेंद्र सिंह धोनी को बहुत पसंद हैं. माही को एक बार सभी ने टेलीविजन पर ‘तेरे मस्त-मस्त दो नैन, मेरे दिल का ले गये चैन…’ गीत को गाते हुए सुना है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि माही को कौन सा गीत सबसे ज्यादा पसंद है. माही को बेहद करीब से जानने वाले लोग बताते हैं कि टीम इंडिया के कैप्टन कूल रहे धोनी को हिंदी फिल्मों के तीन गीत बेहद पसंद हैं.

अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं एमएस धोनी

माही के साथ काफी क्रिकेट खेल चुके अंशुमन राज बताते हैं कि धोनी महानायक अमिताभ बच्चन के बहुत पड़े फैन हैं. किशोर कुमार के गीत सुनना धोनी को पसंद है. अगर उनके पसंदीदा गीतों की बात करें, तो इसमें एक गीत अमिताभ बच्चन और किशोर कुमार का कॉम्बिनेशन है. फिल्म का नाम है ‘मुकद्दर का सिकंदर’. इस फिल्म का गीत माही को बहुत पसंद है, लेकिन वह शुरू से इस गीत को नहीं गाते.

Also Read: महेंद्र सिंह धोनी ने लॉन्च किया मेड इन इंडिया ड्रोन कैमरा, नाम दिया गया Droni, जानें फीचर्स

इसके आगे की तू दास्तां मुझसे सुन…

अमिताभ बच्चन और किशोर कुमार के दीवाने महेंद्र सिंह धौनी को अमिताभ बच्चन पर फिल्माये गये ‘मुकद्दर का सिकंदर’ फिल्म के गीत ‘सलाम-ए-इश्क मेरी जां, जरा कुबूल कर लो…’ को किशोर कुमार के द्वारा गाये गये उस हिस्से से शुरू करते हैं, जहां अमिताभ बच्चन कहते हैं- ‘इसके आगे की तू दास्तां मुझसे सुन….’ 15 अगस्त 2020 को माही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी. इसमें धोनी के पुराने फोटोग्राफ्स थे और गीत बज रहा था- ‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ आइए, एमएस धोनी के जन्मदिन पर आप भी उनके मनपसंद गीतों का आनंद लीजिए.

https://www.youtube.com/watch?v=LgdQDvgv7KA

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >