दिहाड़ी मज़दूरों के लिए उठे हाथ, भुखमरी से निकलने में लोग कर रहे हैं मदद

दिहाड़ी मज़दूर, गरीब, असहाय, बेरोजगार आदि कई अन्य लोग जो कोरोना महामारी के कारण आपदा की इस घड़ी में निष्क्रिय हो चुके है और गरीबी व भुखमरी की जिंदगी जीने के आतुर हो चुके है, सरकार अथवा कई सामाजिक संस्थाए ऐसे लोगों के ए सक्रिय होकर दिन-रात कार्य कर रहे है. पर कुछ ऐसे भी […]

दिहाड़ी मज़दूर, गरीब, असहाय, बेरोजगार आदि कई अन्य लोग जो कोरोना महामारी के कारण आपदा की इस घड़ी में निष्क्रिय हो चुके है और गरीबी व भुखमरी की जिंदगी जीने के आतुर हो चुके है, सरकार अथवा कई सामाजिक संस्थाए ऐसे लोगों के ए सक्रिय होकर दिन-रात कार्य कर रहे है. पर कुछ ऐसे भी लोग इन सुविधाओं से अछूते रह जा रहे है, जो उनके हित में एक अभियान की तरह चलाये जा रहे है. जिसमें ऐसे दिहाड़ी मजदूर लोग भी शामिल है जो लॉकडाउन के कारण अपने क्षेत्र को पलायन नहीं कर पाये है और विभीन्न शहरों मे फंसे हुए है, तो कुछ पैदल ही दूरियाँ तय कर रहे है.

दिहाड़ी मजदूरों में महिलाएं भी शामिल

ऐसा ही एक सूचना गुरुवार को बीजेपी लालपुर मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण कुमार जयसवाल को प्राप्त हुई, जहां रांची के मोरहबादी क्षेत्र से एक कॉल ने कई मज़दूरों को जीने का आसरा दिया. दरअसल, मोरहबादी के स्थानीय लोगों ने उस क्षेत्र में सक्रिय रूप से समाजसेवी का कार्य कर रहे बीजेपी लालपुर मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जयसवाल को फोन कर हरिहर सिंह रोड, जीवन गली, मोरहबादी में कुछ दिहाड़ी मज़दूरों के फंसे होने की सूचना दी. जिसमें महिलाएं भी शामिल है.

जो भुखमरी की स्थिति से गुज़र रहे है और कई उनमें से ऐसे भी थे जो सरकार की सहायक सुविधाएं व व्यवस्थाओं से परे थे. वे लोग काफी दिनों से मोराहबादी के उस मुहल्ले में रह रहे थे और लॉकडाउन के बाद से बचे हुए पैसों से जीवन यापन कर रहे थे. जो पैसे भी अब खत्म होजाने के कारण भूख से तड़प रहे थे. तो स्थानीय लोगों ने इस बात कि टोह लेकर बीजेपी लालपुर मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जयसवाल को जानकारी दी और प्रवीण कुमार जायसवाल ने सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए उन गरीब मज़दूरों के घर पहुंच गए और सभी गरीब एवं जरूरतमंदो लोगो को अनाज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >