Ranchi news : आज रांची सहित कई इलाकों में गर्जन के साथ हो सकती है ओलावृष्टि

पश्चिमी विक्षोभ का असर. कई इलाकों में 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

रांची. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रांची सहित बोकारो, रामगढ़ आदि इलाकों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं ओला भी पड़ सकता है. वहीं कई इलाकों में 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है. इससे मौसम में एक बार फिर बदलाव संभव है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के मौसम में परिवर्तन हो रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार यह परिवर्तन एक से दो दिन ही रहेगा. इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है. पूर्वी सिंहभूम में बुधवार को देर शाम मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई.

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मौसम परिवर्तन को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही वज्रपात से बचने की सलाह दी है. 21 फरवरी को आकाश में बादल छाये रहेंगे, जबकि 22 फरवरी को राज्य के दक्षिणी, मध्य एवं निकटवर्ती उत्तर-पूर्व भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है. वहीं राज्य के दक्षिण-पश्चिम, मध्य एवं निकटवर्ती उत्तर-पूर्व भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा के झोंके के साथ वज्रपात की संभावना है. 23 फरवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद है. इधर, बुधवार को मौसम शुष्क रहा. सरायकेला में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि सबसे कम गुमला में 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. रांची का बुधवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं 24 घंटे में 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक तथा 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >