गुरुजी क्रेडिट कार्ड से झारखंड के इन्हीं 5 संस्थानों के लिए मिलेगा लोन, ये है वजह

Guru Ji Credit Card News|झारखंड के अन्य विश्वविद्यालय. कॉलेज, शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे. इसका कारण है कि उक्त शिक्षण संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ) में 200 के अंदर नहीं हैं

Guru Ji Credit Card News|रांची, संजीव सिंह : गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ झारखंड के सिर्फ पांच संस्थान के ही विद्यार्थी प्राप्त कर सकेंगे. इन संस्थानों में बीआइटी मेसरा, आइआइएम रांची, आइएसएम (आइआइटी) धनबाद, एक्सएलआरआइ जमशेदपुर तथा निर्मला कॉलेज, रांची ही शामिल हैं.

NAAC से A ग्रेड प्राप्त संस्थानों के लिए ही मिलेगा लोन

झारखंड के अन्य विश्वविद्यालय. कॉलेज, शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे. इसका कारण है कि उक्त शिक्षण संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ) में 200 के अंदर नहीं हैं, वहीं इन्हें नैक से न्यूनतम ए ग्रेड नहीं मिला है.

गुरुजी क्रेडिट कार्ड से देश के 2057 संस्थान सूचीबद्ध

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के गुरुजी क्रेडिट कार्ड से देश भर के 2,057 संस्थानों को सूचीबद्ध किया है. जिसमें झारखंड से जहां सिर्फ पांच ही संस्थान हैं, वहीं महाराष्ट्र से सबसे अधिक 435 संस्थान सूचीबद्ध हैं. स्थिति यह हो गयी है कि झारखंड के विद्यार्थी यहां के अन्य संस्थान में पढ़ने या रिसर्च करने के लिए चाह कर भी गुरुजी क्रेडिट कार्ड से ऋण लेकर पढ़ाई नहीं कर सकेंगे.

विद्यार्थी कर रहे हैं पलायन

विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य के संस्थान रैंकिंग में या फिर नैक (NAAC) से कम से कम ए ग्रेड हासिल करने में पीछे रहने के कारण ही यहां के विद्यार्थी पलायन कर रहे हैं.

Also Read : आपकी सरकार, आपके द्वार अभियान में गुरुजी क्रेडिट कार्ड के लिए 1.55 लाख तो आवास के लिए 30 लाख आवेदन

गुरुजी क्रेडिट कार्ड से 15 लाख रुपये का मिलेगा ऋण

राज्य सरकार की इस योजना के तहत आर्थिक रूप से पढ़ाई नहीं करनेवाले विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए 15 लाख रुपये तक की ऋण देने की व्यवस्था है.

Also Read : सीएम चंपाई सोरेन ने छात्रों को दी गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की सौगात, बोले अब पढ़ाई के लिए नहीं करें पैसे की चिंता

इन विषयों की पढ़ाई के लिए मिलेगा ऋण

विद्यार्थी को झारखंड से 10वीं व 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना होगा व मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, रिसर्च, आइआइटी, आइआइएम आदि में शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऋण ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >