हेमंत सोरेन के निर्देश पर तेलंगाना में फंसे गुमला के श्रमिकों के घर पहुंचा प्रशासन

Gumla News Today: तेलंगाना के टनल में फंसे झारखंड के श्रमिकोें के परिजनों तक जिला प्रशासन पहुंच गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर परिजनों का सत्यापन किया गया है. जानें क्या है गांव की स्थिति.

Gumla News Today: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर तेलंगाना के टनल में फंसे गुमला के श्रमिकों के परिवार तक जिला प्रशासन पहुंचा. जो लोग तेलंगाना के टनल में फंसे हैं, वे पालकोट, घाघरा रायडीह और गुमला प्रखंड के रहने वाले हैं. इनके परिजन यहां चिंतित हैं और स्वजनों की जल्द वापसी की कामना कर रहे हैं. टनल में फंसे श्रमिकों के परिजन यहां बेहद परेशान हैं. ईश्वर से उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं, तो सरकार से मदद की गुहार भी लगा रहे हैं.

पालकोट, घाघरा, रायडीह और गुमला प्रखंड के हैं फंसे श्रमिक

इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर गुमला जिले के अलग-अलग प्रखंडों के रहने वाले लोगों से संपर्क किया है. बधिमा (पालकोट), कुम्बा टोली (घाघरा), खटंगा-कोबी टोली (रायडीह) और करुंदी (गुमला प्रखंड) निवासी श्रमिकों की पारिवारिक जानकारी श्रम अधीक्षक और जिला प्रशासन गुमला से सीएम ने रविवार को ली. श्रमिकों के सत्यापन के दौरान परिजनों ने बताया कि सभी श्रमिक 3-4 वर्षों से तेलंगाना में काम कर रहे हैं.

स्वेच्छा से कमाने के लिए तेलंगाना गये थे सभी श्रमिक

श्रमिकों के परिजनों ने बताया कि सभी स्वेच्छा से कमाने के लिए तेलंगाना गये थे. वे वर्ष में एक बार अपने गांव आते थे. मुख्यमंत्री को बताया गया है कि हादसे की खबर से परिजन अत्यंत चिंतित हैं. अपने प्रियजनों की सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं. जिला प्रशासन ने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है. गुमला के उपायुक्त लगातार स्थिति की जानकारी ले रहे हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

22 फरवरी 2025 को तेलंगाना में टनल हादसे की मिली जानकारी

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कनाल टनल हादसे में झारखंड समेत कई राज्यों के श्रमिकों के फंसे होने की सूचना है. 22 फरवरी 2025 को श्रमिकों के टनल में फंसे होने की सूचना झारखंड सरकार को मिली. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने तेलंगाना सरकार से संपर्क किया.

फंसे हैं झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के श्रमिक

पता चला कि टनल में गुमला के अलावा उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के श्रमिक फंसे हुए हैं. फिलहाल, एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है. नियंत्रण कक्ष ने ALO नागरकुरनूल से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम टनल में प्रवेश कर चुकी है. अभी तक श्रमिकों से संपर्क स्थापित नहीं हो सका है. टनल के अंदर की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायी है.

इसे भी पढ़ें

23 फरवरी को आपके शहर में कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

जैक पेपर लीक मामले में हुई गिरफ्तारी पर बाबूलाल मरांडी ने उठाये सवाल, जतायी ये आशंका

गिरिडीह में हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Rain Alert: संताल परगना के इस जिले में अगले 3 घंटे में गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >