23 को आयेगा राज्य के हाजियों का जत्था

राज्य से हज पर गये हाजियों का जत्था 23 जून से कोलकाता आने लगेगा. हाजी अपने देश लौटने की तैयारी में लग गये हैं.

रांची. राज्य से हज पर गये हाजियों का जत्था 23 जून से कोलकाता आने लगेगा. हाजी अपने देश लौटने की तैयारी में लग गये हैं. रविवार 23 जून के दिन हाजियों के दो जत्थे कोलकाता आ रहे हैं. पहला जत्था सुबह 10 बजे पहुंचेगा.इसमें 313 हाजी व हज्जिन हैं. जिसमें रांची के एक, धनबाद – 183, पाकुड़-49 व साहिबगंज के 80 हज यात्री शामिल हैं. इसी दिन दूसरा विमान दिन के एक बजे है. जिसमें 243 हाजी व हज्जिन आ रही हैं.जिसमें रांची के 101,बोकारो 128 व कोडरमा के 14 लोग हैं. 24 को एक विमान सुबह सात बजे आयेगा.जिसमें रांची,हजारीबाग,गोड्डा,जामताड़ा,पश्चिमी सिंहभूम के हाजी व हज्जिन हैं. 29 को हाजियों का अंतिम जत्था कोलकाता आयेगा..उधर कई लोग अपने परिजनों को लाने के लिए कोलकाता जा रहे हैं. रांची में 24 से हाजियों का आना शुरू हो जायेगा. ये हाजी क्रिया योगा सहित अन्य ट्रेनों व निजी वाहनों से यहां आयेंगे. उधर हाजियों के स्वागत के लिए राज्य हज कमेटी के सचिव व दो कर्मी शनिवार को शताब्दी एक्सप्रेस से हावड़ा जा रहे हैं. जो वहां हाजियों का स्वागत करेंगे और उन्हें सहयोग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >