नाटिका मंचन कर परिवार में बुजुर्गों की अहमियत बतायी

डीएवी को-ऑपरेटिव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलारी में रविवार को “ग्रैंड पैरेंट्स डे सेलिब्रेशन किया गया.

खलारी. डीएवी को-ऑपरेटिव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलारी में रविवार को “ग्रैंड पैरेंट्स डे सेलिब्रेशन पूरे उत्साह, प्रेम और परंपराओं के साथ मनाया गया. विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के हार्दिक स्वागत और पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके बाद बालवाटिका कक्षा एक और दो के नन्हें विद्यार्थियों ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अपने दादा-दादी, नाना-नानी के प्रति प्रेम और आदर का भाव व्यक्त किया. कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया. इसके पश्चात द्वितीय कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका ने आधुनिक जीवन में बुजुर्गों की भूमिका और उनके महत्व को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. वहीं कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ कमलेश कुमार ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी हमारे संयुक्त परिवार की जड़ों के समान होते हैं. वे हमें संस्कार, अनुभव और जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं. उनके सान्निध्य में बच्चों का व्यक्तित्व निखरता है और वे जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को सहज रूप से आत्मसात करते हैं. उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके अनुभवों से सीख लेकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं. वहीं उन्होने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे छुट्टी के दिनों को बच्चों के साथ बिताएं, उनके साथ बैठकर भोजन करें और परिवार में प्रेम, अपनापन तथा आपसी जुड़ाव को और सुदृढ़ करें. कार्यक्रम के दौरान आयोजित खेल सत्र ने उत्सव में नई ऊर्जा का संचार किया. दादा-दादी, नाना-नानी ने पूरे उत्साह के साथ खेलों में भाग लिया और अपने बचपन की यादों को फिर से जीवंत किया. कार्यक्रम के अंत में शिक्षक कंचन सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. समारोह का समापन दादा-दादी, नाना-नानी के साथ सामूहिक नाश्ते के साथ हुआ, जहाँ आपसी बातचीत, हँसी और प्रेम का सुंदर संगम देखने को मिला.इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित विद्यार्थी उपस्थित थे.

एवी स्कूल खलारी में “ग्रैंड पैरेंट्स डे सेलिब्रेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinesh pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >