संजय सेठ के आवास पर गणपति बप्पा की स्थापना, राज्यपाल संतोष गंगवार ने की आरती

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के रांची स्थित आवास पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की। सात दिनों तक उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

रांची. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के आवास पर भगवान गणेश की विधिवत स्थापना की गयी. मंत्री ने परिजनों व स्वजनों के साथ विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

राज्यपाल ने की बप्पा की आरती

गणेश उत्सव में राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी विशेष रूप से भाग लिया. उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और बप्पा की आरती की.

सात दिनों तक होगी सुबह-शाम आरती

मंत्री के आवास पर गणपति बप्पा सात दिनों तक विराजमान रहेंगे. इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम आरती होगी. मौके पर मेयर रोशनी खालखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू और पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मीडिया जगत में 25 से अधिक वर्षों का वृहद और समृद्ध अनुभव रखने वाले सतीश सिंह निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और खोजी पत्रकारिता के पर्याय हैं. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में अपनी 22 वर्षों की लंबी और समर्पित यात्रा के दौरान उन्होंने हमेशा सत्य और सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है. रांची में रहते हुए उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक झारखंड हाइकोर्ट की रिपोर्टिंग की, जहां न्याय प्रणाली, संवैधानिक पेचीदगियों और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को बेहद सरलता और गहराई के साथ पाठकों तक पहुंचाया. वर्तमान में वह झारखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, नीतिगत सुधारों और विभागीय कार्यप्रणालियों की गहन रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके लेखन का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति समाज को जागरूक करना और पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणपरक समाचार उपलब्ध कराना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >