Ranchi News: आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए मोदी सरकार संकल्पित : बाबूलाल

Ranchi News : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आदिवासी बच्चों की समुचित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए मोदी सरकार संकल्पित है.

रांची. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आदिवासी बच्चों की समुचित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए मोदी सरकार संकल्पित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने झारखंड में आदिवासी बच्चों की शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

44 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय होंगे शुरू

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में एक साथ 44 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) शुरू किये जा रहे हैं, जिससे आदिवासी छात्रों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. ये विद्यालय आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षित वातावरण के साथ छात्रों के समग्र विकास में सहायक होंगे. श्री मरांडी ने कहा कि यह पहल आदिवासी समाज को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से आदिवासी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य देने का प्रयास किया जा रहा है. निःशुल्क और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराकर सरकार न केवल छात्रों के शैक्षणिक विकास को बढ़ावा दे रही है, बल्कि उनके समग्र उत्थान में भी योगदान दे रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >