रांची के गोस्सनर कंपाउंड कब्रिस्तान में पुनरुत्थान की आराधना

Ranchi News: रांची के गोस्सनर कंपाउंड में जीइएल चर्च के श्रद्धालुओं ने ईस्टर संडे पर अपने दिवंगत परिजनों की कब्रों पर फूल चढ़ाए और प्रार्थना की. इस मौके पर बिशप सीमांत तिर्की ने भी संदेश दिया.

रांची से प्रवीण कुमार मुंडा की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के रांची जिले में जीइएल चर्च के विश्वासियों ने आज गोस्सनर कंपाउंड स्थित कब्रिस्तान में ईस्टर संडे की आराधना में हिस्सा लिया. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने अपने मृत परिजनों की कब्रों पर फूल चढ़ाए और मोमबत्तियां जलाकर उनके लिए प्रार्थना की.

सुबह तीन बजे से आराधना

आज सुबह तीन बजे आराधना की पहली घंटी बजी. इसके बाद 3:30 बजे दूसरी घंटी बजी. दूसरी घंटी बजते ही स्मरण पत्थर के पास से कब्रिस्तान तक एक भव्य प्रोसेशन निकाली गई.  इसके बाद आराधना शुरू हुई जिसका संचालन रेव्ह अनूप जॉली भेंगरा ने किया जबकि उपदेश बिशप सीमांत तिर्की ने दिया. 

बिशप सीमांत तिर्की का संदेश

इस मौके पर बिशप सीमांत तिर्की ने संदेश भी दिया. बिशप सीमांत तिर्की ने अपने संदेश में बिशप सीमांत तिर्की ने मृतकों में से यीशु के जी उठने की घटना का महत्व बताया. उन्होंने कहा कि होशे नबी के वचन को उद्धृत किया जिसमें कहा गया है कि हे मृत्यु तेरी जय कहां रही? हे मृत्यु तेरा डंक कहां रहा. ईस्टर संडे जिस दिन यह भ‌विष्यवाणी पूरी हुई यह हमारे विश्वास की सबसे बड़ी आशा और विजय का दिन है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि प्रभु यीशु मसीह ने मृत्यु पर जय पाई और पुनरूत्थान के द्वारा हमें नया जीवन दिया. 

आशा और शक्ति का प्रतीक

बिशप सीमांत ने कहा कि प्रभु यीशु का जी उठना इस बात का प्रमाण है कि अंधकार, दुख और निराशा का अंत होता है और परमेश्वर की शक्ति हर परिस्थिति में विजयी होती है. उन्होंने कहा हमें भी अपने जीवन में पुनरुत्थान की शक्ति को अनुभव करना है. हम अपने जी‌वन को प्रभु के प्रकाश में जगमगाए और दूसरों के लिए आशा और आनंद का कारण बने. 

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज आएंगे रांची, 5 अप्रैल को अभिनंदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >