झारखंड में किन्नरों को भी मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, होगा राज्यव्यापी सर्वे

Good News For Transgenders of Jharkhand: झारखंड में निवास करने वाले किन्नरों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देने का निश्चय किया है. इस सिलसिले में मुख्य सचिव अलका तिवारी ने मंगलवार को एक अहम बैठक की, जिसमें राज्य के हाई लेवल ऑफिसर्स ने भाग लिया. मुख्य सचिव ने राज्य में किन्नरों का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिये हैं, ताकि उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा सके.

Good News For Transgenders of Jharkhand: झारखंड में किन्नरों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा. इसके लिए ट्रांसजेंडर्स का राज्यव्यापी सर्वे कराने का फैसला हुआ है. झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने मंगलवार को ट्रांसजेंडर्स का राज्यव्यापी सर्वें कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सर्वे से ही पता चलेगा कि ट्रांसजेंडर्स की जिलावार संख्या क्या है. उनकी जरूरतें क्या हैं. वे क्या चाहते हैं. उसके बाद ही उनके कल्याण के लिए फंड और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था करने में सहूलियत होगी. मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि ट्रांसजेंडर्स के लिए तय विभिन्न योजनाओं से उन्हें जोड़ना भी सुगम होगा. वह मंगलवार को आहूत झारखंड ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं.

जिलास्तरीय समिति के यथाशीघ्र गठन पर बल

बैठक में यह बात उभरकर सामने आयी कि ट्रांसजेंडर खुलकर सामने आने से हिचकिचाते हैं. वह अपनी पहचान जाहिर नहीं करना चाहते. इससे उनका पहचान पत्र बनाने, आरक्षण का लाभ देने, पेंशन योजना से जोड़ने, आयुष्मान कार्ड से जोड़ने, गरिमा गृह निर्माण करने, भेदभाव के खिलाफ संरक्षण देने आदि का काम प्रभावित होता है. मुख्य सचिव ने इसके निराकरण के लिए उपायुक्तों की अध्यक्षता में प्रस्तावित जिलास्तरीय समिति के गठन पर बल दिया.

बोर्ड करेगा ट्रांसजेंडर सपोर्ट यूनिट का गठन

पूरे देश में ट्रांसजेंडर्स की कुल संख्या (2011 की जनगणना के अनुसार) 4,87,803 है. झारखंड में उनकी संख्या 13,463 है. इस वर्ग के लोगों के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं. ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड इसमें सहयोग करता है. बोर्ड विभिन्न विभागों को ट्रांसजेंडर्स से संबंधित योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करता है. बैठक में तय हुआ कि बोर्ड के द्वारा ट्रांसजेंडर सपोर्ट यूनिट का गठन किया जायेगा. यूनिट ट्रांसजेंडर्स से संबंधित सभी मुद्दों को देखेगी, समस्याओं का समाधान करेगी और बोर्ड को अपनी अनुशंसाएं भी करेंगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बैठक में ये लोग भी रहे मौजूद

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संपन्न झारखंड ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक में गृह सचिव वंदना दादेल, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास सचिव मनोज कुमार, वित्त सचिव प्रशांत कुमार, ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

समय रहते माता-पिता और बच्चे की Genetic जांच हो जाये, तो कोई नहीं बनेगा ‘किन्नर’

Dhanbad News: किन्नर समाज का महाअधिवेशन शुरू, देश भर से जुटे सदस्य

किन्नरों ने दूसरे समूह पर धमकी देने का लगाया आरोप

किन्नर समुदाय के कल्याण के लिए योजनाओं पर की गयी चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >