PM Kisan: दिवाली से पहले किसानों को खुश करेंगे PM नरेंद्र मोदी, खाते में ट्रांसफर करेंगे 2000 रुपये

PM Kisan 12th Instalment Date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 17 अक्टूबर 2022 को दिन में 11 बजे पीएम किसान की 12वीं किस्त जारी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 17 अक्टूबर को देश की राजधानी नयी दिल्ली के मेला ग्राउंड, IARI Pusa में ‘पीएम किसान सम्मेलन 2022’ को संबोधित करेंगे.

PM Kisan 12th Instalment Date: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली (Deepawali) से पहले देश भर के किसानों को खुश करने जा रहे हैं. जी हां, प्रधानमंत्री 17 अक्टूबर को किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के पैसे ट्रांसफर करने जा रहे हैं. इस दिन पीएम किसान (PM Kisan) के तहत पंजीकृत किसानों के बैंक अकाउंट में 2,000 रुपये की 12वीं किस्त आ जायेगी. कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को यह सूचना दी गयी है.

IARI Pusa में ‘पीएम किसान सम्मेलन 2022’

भारत सरकार की इस संस्था ने ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 17 अक्टूबर 2022 को दिन में 11 बजे पीएम किसान की 12वीं किस्त जारी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 17 अक्टूबर को देश की राजधानी नयी दिल्ली के मेला ग्राउंड, IARI Pusa में ‘पीएम किसान सम्मेलन 2022’ (PM Kisan Sammelan 2022) को संबोधित करेंगे. इसी दिन झारखंड समेत देश भर के किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिये पीएम किसान की 12वीं किस्त के 2,000 रुपये ट्रांसफर करेंगे.

Also Read: PM Kisan Yojana: किसानों ने गिनाए पीएम किसान सम्मान निधि के फायदे, 12वीं किस्त के इंतजार ने बढ़ाई चिंता
किसानों को साल में 6,000 रुपये देती है नरेंद्र मोदी सरकार

बता दें कि भारत सरकार किसानों की खेती-किसानी का काम आसान करने के लिए उसके खाते में साल में 6,000 रुपये देती है. सरकार चार-चार महीने के अंतराल पर 2,000 रुपये की तीन किस्तों में इस राशि का भुगतान करती है. किसानों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है. झारखंड में भी लाखों किसानों को इस दिन का इंतजार रहता है.

झारखंड में करीब 31 लाख किसान हैं पंजीकृत

बता दें कि अप्रैल-जुलाई 2022-23 में देश में 10,88,35,325 लाभुक थे, जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा मिला था. झारखंड में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या करीब 31 लाख है. इनमें से 18,84,792 किसानों के खाते में ही अप्रैल-जुलाई में पीएम किसान सम्मान के पैसे ट्रांसफर किये गये थे. इस बार देखना है कि झारखंड के कितने किसानों को अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किये जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >