Good News: झारखंड की 7.5 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा

Good News: महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से बताया गया है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या 53.35 लाख थी. इनमें से 44.70 लाख लाभुकों के बैंक अकाउंट में 13 मई से पैसे भेजे जा रहे हैं. शेष 7.5 लाख लाभुकों का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ था. इसलिए उनके अकाउंट में पैसे भेजना बंद कर दिया गया.

Good News|Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana: झारखंड की 7.5 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. मंईयां सम्मान योजना पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इसके मुताबिक, 7.5 लाख महिलाओं को हेमंत सोरेन की सौगात मिलने वाली है. जी हां, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ अब उन 7.5 लाख महिलाओं को भी मिलेगा, जिनको इस योजना से वंचित होना पड़ गया था.

मंईयां सम्मान योजना का अप्रैल का पैसा जल्द मिलेगा

इन महिलाओं ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन तो करवा लिया था, लेकिन उनकी आधार सीडिंग नहीं हुई थी. इसलिए इन्हें अप्रैल से हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना से वंचित होना पड़ रहा था. सभी की आधार सीडिंग पूरी कर ली गयी है. इसलिए अब इनके बैंक खाते में भी मंईयां सम्मान के पैसे आने लगेंगे.

आधार से लिंक नहीं था 7.5 लाख बैंक अकाउंट

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से बताया गया है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या 53.35 लाख थी. इनमें से 44.70 लाख लाभुकों के बैंक अकाउंट में 13 मई से पैसे भेजे जा रहे हैं. शेष 7.5 लाख लाभुकों का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ था. इसलिए उनके अकाउंट में पैसे भेजना बंद कर दिया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हाई लेवल मीटिंग के बाद हुई 24 जिलों की समीक्षा

इस विषय पर एक हाई लेवल मीटिंग हुई. इसमें उन बैंक खातों की समीक्षा की गयी. सभी 24 जिलों के डाटा की समीक्षा के बाद पता चला कि सिमडेगा जिले की सबसे कम महिला लाभुकों के खाते में अप्रैल की राशि नहीं भेजी गयी है. राजधानी रांची, हजारीबाग, धनबाद और बोकारो जिलों में सबसे कम महिलाओं के खाते का सत्यापन हो पाया था.

सत्यापित लाभुकों की संख्या 52 लाख पहुंची

हाई लेवल मीटिंग और समीक्षा के बाद पता चला कि कुल 53.35 लाख में से 40.02 लाख अकाउंट की ही आधार सीडिंग हो पायी है. पीएफएमएस ने जून में खातों के सत्यापन का काम पूरा कर लिया. इसके बाद मंईयां सम्मान योजना की सत्यापित लाभुकों की संख्या 52 लाख से अधिक हो गयी है. इनमें से 44 लाख से अधिक महिलाओं को अप्रैल का पैसा मिल चुका है.

जून में पूरी हुई 7.6 लाख लाभुकों की आधार सीडिंग

अधिकारी ने बताया कि 7.65 लाख लाभुकों की आधार सीडिंग पूरी हो चुकी है. अब उनके अकाउंट में भी पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. विभाग का कहना है कि अब तक जितनी महिलाओं ने मंईयां सम्मान योजना के तहत पंजीकरण करवाया था, उनके खाते में पैसे आने शुरू हो गये हैं. बाकी महिलाओं के अकाउंट में भी जल्द ही अप्रैल के पैसे पहुंच जायेंगे.

इसे भी पढ़ें

Aaj Ka Mausam: आज 17 जून को झारखंड के इन 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश, आईएमडी से जारी हुआ येलो अलर्ट

झारखंड हाईकोर्ट की सुरक्षा से खिलवाड़! भाजपा ने सरकार पर लगाया घटिया सुरक्षा उपकरण खरीदने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >