Good News: झारखंड में खुलेंगे 700 अबुआ मेडिकल स्टोर, गरीबों को मिलेगी मुफ्त दवा

Jharkhand News: राज्य सरकार झारखंड में 700 अबुआ मेडिकल स्टोर खोलने जा रही है. इस स्टोर के माध्यम से राज्य के गरीब परिवारों को मुफ्त दवा मिलेगी. पहले चरण में 700 स्टोर खोले जायेंगे. अगले चरण में इसकी संख्या और बढ़ेगी.

Jharkhand News: झारखंडवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार राज्यभर में अबुआ मेडिकल स्टोर खोलने की जा रही है. पहले चरण में कुल 700 अबुआ मेडिकल स्टोर खोले जायेंगे. इस स्टोर के माध्यम से राज्य के सुदूर ग्रामीण इलाकों तक दवा पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. इन स्टोरों से गरीबों को मुफ्त में दवा उपलब्ध करायी जायेगी.

दवा के अभाव में किसी की जान न जाये- सीएम

कल सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि दवा के अभाव में किसी गरीब की जान नहीं जानी चाहिए और स्वास्थ्य विभाग को दवा उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग को लेकर बेहद संवेदनशील हैं. उनके निर्देश पर पहले चरण में 700 अबुआ मेडिकल स्टोर खोले जायेंगे. राज्य के सुदूर ग्रामीण इलाकों तक दवा पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

कल से शुरू होगा ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान

मंत्री ने बताया कि अगले चरण में स्टोरों की संख्या और बढ़ायी जायेगी. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के साथ अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह और एनएचआरएम के निदेशक शशि प्रकाश झा भी मौजूद थे. इस दौरान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान को लेकर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 17 सितंबर को राजधानी में इस अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर से करेंगे.

इसे भी पढ़ें

रांची में 3.5 डिग्री सेंटीग्रेड गिरा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में खिला यह दुर्लभ फूल, कैंसर से लेकर एड्स तक के इलाज में है रामबाण

झारखंड का पहला जिला, जहां AI का उपयोग कर स्मार्ट बन रहे स्टूडेंट्स और टीचर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >