झारखंड में सोने व चांदी की कीमत चमकी, यहां चेक करें आज का भाव

अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं तो आप इसकी क्वालिटी से कभी समझौता न करें. हमेशा हॉलमार्क देख कर ही गहने खरीदें. यही सोने की सरकारी गारंटी है.

रांची : झारखंड में सोने व चांदी के भाव में आज भारी उछाल देखी गयी है. ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां जरूर रेट की जानकारी ले लें. राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 58,450 रुपये व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 61,370 रुपए दर्ज किया गया है. वहीं,चांदी प्रति किलो 79,400 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

क्या है अन्य शहरों का हाल

झारखंड के अन्य शहर धनबाद, बोकरो, जमशेदपुर और देवघर में चांदी की कीमत 70852 रुपये प्रति किलो ग्राम है. वहीं, उक्त शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 59468 रुपये प्रति 10 ग्राम तय किया गया है. जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य इन शहरों में 59468 रुपये है.

Also Read: Gold Silver Rate In Jharkhand: धनतेरस में सोना चांदी हुआ सस्ता, खरीदारी करने से पहले जान लें आज का रेट

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं तो आप इसकी क्वालिटी से कभी समझौता न करें. हमेशा हॉलमार्क देख कर ही गहने खरीदें. यही सोने की सरकारी गारंटी है. बता दें कि, भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होता है. इसको देख कर और समझ कर ही आप सोना खरीदें.

क्या होता है 24 कैरेट सोना?

आपने कई बार 24, 22 और 18 कैरेट सोने के बारे में सुना होगा, लेकिन बहुत कम लोगों के पास इसकी सही जानकारी होती है. दरअसल, 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. बाजार में भी इसे 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह का एलॉय यानी दूसरा धातू नहीं मिला होता है. 24 कैरेट का सोना इतमा मुलायम और लचीला होता है कि इससे रेगुलर ज्वेलरी नहीं बनाए जा सकते हैं. हालांकि, इसका इस्‍तेमाल सिक्‍के और गोल्ड बार बनाने मेंकिया जाता है. इसके अलावा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और मेडिकल डिवाइसेज में भी इसका उपयोग किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >