सीबीआइ के वरीय स्पेशल पीपी काे गोल्ड मेडल

सीबीआई का पक्ष रखने और लंबित मामलों के निष्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए किया गया सम्मानित

रांची. सीबीआइ कोर्ट के सीनियर विशेष लोक अभियोजक ब्रजेश कुमार यादव ने देश भर में रांची सिविल कोर्ट के वकीलों का नाम रौशन किया है. उन्हें बेहतर तरीके से सीबीआई का पक्ष रखने और लंबित मामलों के निष्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया. सीबीआइ के डायरेक्टर प्रवीण सूद ने उन्हें दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया. यह कार्यक्रम सीबीआइ की ओर से आयोजित किया गया था. ब्रजेश कुमार यादव को बेस्ट पब्लिक प्रोसिक्यूटर का खिताब भी दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >