2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना लक्ष्य: संजय सेठ

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ व कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने विभिन्न स्थानों में विकास कार्यों का शिलान्यास किया

मेसरा.

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ व कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने विभिन्न स्थानों में विकास कार्यों का शिलान्यास किया. उन्होंने रांची-हजारीबाग सड़क से बीआइटीटी-जीएंडएच हाई स्कूल से आर्मी कैंप तक पथ निर्माण जिसकी कुल लंबाई 4.850 किलोमीटर व लागत 421.52 लाख रुपये, रिंग रोड मदरा मुंडा चौक से रेंडो बस्ती तक सड़क निर्माण जिसकी लंबाई 1.400 किमी तथा कुल लागत 85 लाख, चंदवे-कुम्हरिया राज्य पथ अलमू से होतकी दुबलिया राज्य पथ तक सड़क निर्माण, जिसकी कुल लागत 185.234 लाख, गोबरहप्पा से चउली तक सड़क निर्माण जिसकी कुल लागत 71.361 लाख रुपये, बाढ़ू से बरवारोली तक 1.795 किमी सड़क निर्माण जिसकी कुल लागत 74.063 लाख रुपये है. श्री सेठ ने कहा कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना लक्ष्य है. इसी संकल्प के साथ विकास को गति देनी है. विधायक ने कहा कि सामूहिक उत्तरदायित्व से ही हम विकास को गति दे सकते हैं. मौके पर जिप सदस्य संजय कुमार महतो, महानंद महतो, सोमनाथ मुंडा, राहुल मुंडा, शिवलाल महतो, राजा महतो, लक्ष्मण महतो, अर्जुन राम, सुकेश तिवारी आदि मौजूद थे.

मेसरा में पांच योजनाओं का शिलान्यासB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >