रांची. एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत एकेडमिक व कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत गोवा विवि से रांची विवि आये विद्यार्थियों ने बुधवार को खूंटी स्थित बिरसा मुंडा के जन्मस्थल उलिहातू भ्रमण किया. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के पौत्र के साथ मिलकर बातचीत की. शहीद स्थल डोंबारी बुरु भी गये.
ग्रामीण रहन-सहन को देखा
रानी फॉल देखा और झारखंड के ग्रामीण रहन-सहन को देखने के लिए मुरहू पंचायत के दिगड़ी गांव पहुंचे. वहां उन्होंने मुखिया अंजना नाग के घर जाकर खेतीबारी और पशुपालन देखा. मेहमान टीम डोंबारी बुरु और झारखंड के ग्रामीण जीवन को देखकर अभिभूत थे. गोवा के शिक्षकों तथा छात्रों के साथ रांची विवि के शिक्षक डॉ सुमित, डॉ दीपाली, मनोज कुमार शर्मा तथा छात्र जितेंद्र थे. शाम में टीम के सभी सदस्य विवि मुख्यालय में कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा से मिले व अनुभव साझा किया. इस अवसर पर विवि की तरफ से प्रॉक्टर डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, वित्त पदाधिकारी डॉ प्रीतम कुमार, डॉ जीसी झा और डॉ शिप्रा कुमारी आदि उपस्थित थे. टीम 17 से 19 फरवरी तक रांची विवि भ्रमण पर आयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
