Goa Nightclub Fire Update: गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड में झारखंड के दो भाइयों सहित 3 मजदूरों की मौत

Goa Nightclub Fire Update: उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में रविवार आधी रात के बाद भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए. हादसे में झारखंड के भी तीन मजदूरों की मौत हो गई. जिसमें दो भाई भी शामिल हैं.

Goa Nightclub Fire Update: गोवा के नाइट क्लब में आग लगने की घटना में मरने वालों में झारखंड के तीन प्रवासी श्रमिक भी शामिल हैं. मृतकों के परिजनों ने पीटीआई को बताया कि लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव के दो भाइयों प्रदीप (24) और विनोद महतो (20), जबकि खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव के मोहंती मुंडा (22) की इस घटना में मौत हो गई.

मैंने अपने भाइयों – प्रदीप और विनोद को गंवा दिया : पीड़ित परिवार

प्रदीप और विनोद के बड़े भाई फागू महतो (32) ने बताया कि उन्हें तड़के करीब तीन बजे गोवा में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार के फोन करने पर दोनों की मौत की जानकारी मिली. फागू ने कहा, मैंने अपने दोनों भाइयों – प्रदीप और विनोद को गंवा दिया है. हमें इस बारे में तब पता चला, जब हमारे एक रिश्तेदार निशान कुमार का फोन आया, जो रोजगार की तलाश में गोवा गया था. मेरे पिता धनेश्वर महतो सदमे में हैं.

अगले साल परिवार के साथ मनाने वाला था होली

फागू ने बताया कि दोनों भाई प्रदीप और विनोद करीब 10-12 महीने पहले गोवा गए थे और अगले साल परिवार के साथ होली मनाने वाले थे. उसने कहा, मेरे भाई यहां परिवार की मदद के लिए हर महीने लगभग 30000 रुपये भेजते थे। दोनों अविवाहित थे. फागू की पत्नी सुलांती ने बताया कि परिवार बहुत गरीब है और वह गांव में एक अस्थायी मिठाई की दुकान से होने वाली मामूली आय और भाइयों की ओर से भेजे गए पैसों पर निर्भर था.

गोवा नाइट क्लब हादसे में मरने वालों में 4 पर्यटक भी शामिल

उत्तरी गोवा के एक नाइट क्लब में रविवार आधी रात के बाद भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. मृतकों में चार पर्यटक और 14 कर्मचारी शामिल हैं. आग में घायल छह लोग का फिलहाल गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बम्बोलिम में इलाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Goa Nightclub Fire : हुआ जोरदार धमाका, जानें नाइट क्लब में कैसे लगी आग, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >