रांची रेलवे स्टेशन पहुंची युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

रेल थाना रांची में केस दर्ज

रांची. गया जिला के कुजाती ग्राम निवासी 25 वर्षीय युवती के रांची रेलवे स्टेशन से अपहरण करने का मामला सामने आया है. मामले में युवती के भाई संतन कुमार की शिकायत पर रेल थाना रांची में युवती के अपहरण को लेकर केस दर्ज किया गया है. जीआरपी थाना के सहयोग से रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर जब परिजनों ने युवती के बारे में सुराग लगाने का प्रयास किया, तब युवती को एक व्यक्ति बहला-फुसला कर वहां से ले जाते देखा गया. परिजनों को आशंका है कि आरोपी गलत नीयत से युवती को अपने साथ ले गया है. संतन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार है. इसलिए वह अपनी बहन को साथ लेकर इलाज कराने के लिए रांची आया था और सीआइपी में इलाज के बाद वापस घर जाने के लिए 29 मई को रांची रेलवे स्टेशन पहुंचा था. वह रात में बुकिंग काउंटर हॉल में बैठकर ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था. युवक जब हाॅल से बाहर खाना लाने के लिए गया, इसी दौरान उसकी बहन वहां से लापता हो गयी. घटना के बाद 30 मई को युवक ने इस बात की जानकारी जीआरपी को दी. इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >