श्रद्धा के साथ निकली घुरती रथ यात्रा, रथ खींचने उमड़े श्रद्धालु

सिल्ली में घुरती रथ यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई. भगवान के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा इलाका भक्तिमय हो गया.

सिल्ली: सिल्ली में घुरती रथ यात्रा के अवसर पर शुक्रवार को भगवान राम रघुवर की रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गयी. विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान के तीनों विग्रहों को रथ पर विराजमान कराया गया. रथ को राजबाड़ी परिसर से मौसीबाड़ी थाना टांड़ एवं वापस श्रद्धालुओं ने रथ को खींचते हुए राजबाड़ी तक पहुंचाया.

रथ को खींचने और छूने के लिए श्रद्धालु उत्साहित थे. इस दौरान पूरा इलाका जय जगन्नाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा. इस अवसर पर थाना चौक पर मेले का भी आयोजन किया गया. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया. मौके पर रथयात्रा समिति के संरक्षक राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, रुद्राक्ष सिंह देव, सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >