झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर बोले- 5 वर्षों से केंद्र की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त

गुलाम अहमद मीर ने आगे कहा कि संगठन का निर्माण प्रखंड और बूथ स्तर पर किया गया है. आज जरूरत है कि संगठन द्वारा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय को बेहतर तरीके से बनाया जाए.

रांची : चतरा लोकसभा और हजारीबाग लोकसभा के कार्यकर्ताओं की मंगलवार को चुनावी समीक्षा बैठक जिला मुख्यालयों में हुई. बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी माननीय गुलाम अहमद मीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा कि आप सभी पूरे वर्ष संगठन में काम करते हैं और पिछले 5 वर्षों से केंद्र की भाजपा सरकार की कार्यों से त्रस्त जनता के बीच रहकर संघर्ष कर रहे हैं. अब समय है कि उन संघर्षों का परिणाम बूथ से जीत के रूप में निकले.

संगठन का निर्माण किया गया है बूथ स्तर पर

गुलाम अहमद मीर ने आगे कहा कि संगठन का निर्माण प्रखंड और बूथ स्तर पर किया गया है. आज जरूरत है कि संगठन द्वारा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय को बेहतर तरीके से बनाया जाए. ताकि, चुनाव के दौरान प्रत्याशी एवं बूथ एजेंट के बीच सीधा संवाद हो. जो अभी से लेकर मतदान के दिन तक लगातार कायम रहे. मतदान के दिन तक जरूरी है कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपने बूथ के मतदाताओं से निरंतर संपर्क करते रहें. ताकि भाजपा चुनाव की धारा को मोड़ने के लिए कोई भी गैर संवैधानिक कार्य न सकें.

इस दौरान यदि कोई अफवाह फैलाया जाता है तो उससे आम लोगों को सावधान किया करें और उनकी सच्चाई बताई सके. उन्होंने कहा कि पार्टी किसी एक को उम्मीदवार बनाती है लेकिन उसे सफल बनाने का काम पार्टी कार्यकर्ता करते हैं. वे अपने-अपने मोहल्ले, वार्ड, प्रखंड में लड़ता है ताकि पार्टी की जीत हो सके. 10 वर्षों के कुशासन से निकलने का यह सुनहरा अवसर है और हमें इसे किसी भी हाल में जाया नहीं होने देना है.

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ने भी किया लोगों को संबोधित

इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमें राहुल गांधी के विश्वास पर खरा उतरना है. उन्होंने जनता की समस्याओं के तह तक पहुंचने के लिए पूरे भारत का पैदल भ्रमण किया है. और उन समस्याओं के निराकरण के लिए अपने घोषणा पत्र में शामिल करने का काम किया. प्रधानमंत्री मोदी आज रोज नए शिगुफे छोड़ रहे हैं ताकि लोग भटक जाएं.

भाजपा के लोग बौखला चुके हैं

राजेश ठाकुर ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने मंगलसूत्र, आभूषण, मुसलमान, मटन, भैंस के बाद चुनाव में पाकिस्तान की इंट्री कराई है. ताकि वोटों का ध्रुवीकरण किया जा सके. मतदान के चार चरणों में जनता ने पूरे धैर्य के साथ मतदान किया है और अभी तक इनके बहकावे में नहीं आई है. जिससे ये लोग बौखला चुके हैं. आप अपने-अपने क्षेत्र में पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी गतिविधियों पर नजर रखें.

राजेश ठाकुर ने कहा कि पिछली बार जब झारखंड में डबल इंजन की सरकार चल रही थी तब विकास के नाम पर मनरेगा योजना का बजट कम किया. इसके बाद महागठबंधन की सरकार बनने पर उन्होंने आवास योजना का पैसा रोक दिया. तब महागठबंधन ने अबुवा आवास योजना की शुरुआत की और तीन कमरों का मकान देने का काम किया. उन्होंने कहा कि जनता को बरगलाने के लिए बिन बुलाये पाकिस्तान जाने वाले मोदी राहुल गांधी को निशाना बना रहे हैं. क्योंकि जनता का मत पाने के लिए उनके पास अपने द्वारा किए गए 10 वषों का कोई कार्य नहीं है.

Also Read: झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर बोले, खतरे में लोकतंत्र, समाज को बांट रही है बीजेपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >