Ghatshila By Election Result 2025: आज वही तीर घूमकर बाबूलाल पर आ गिरा, घाटशिला जीतने के बाद झामुमो ने कसा तंज

Ghatshila By Election Result 2025 : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 20 राउंड में पूरी हुई. झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने 38 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की. बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन दूसरे स्थान पर रहे.

Ghatshila By Election Result 2025: घाटशिला उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने 38,601 मतों से जीत दर्ज की. आम वोटरों ने इस जीत के माध्यम से पूर्व विधायक और मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी, जिनकी विरासत को लोगों ने सम्मानपूर्वक याद किया. इस जीत के बाद झामुमो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया आई. पार्टी ने लिखा– बाबूलाल जी के ही शब्दों को घाटशिला ने उनके सामने सच कर दिया. खैर…जो बाबूलाल जी और उनकी टोली कभी दीपक प्रकाश जी को “अपशकुन” कहकर चिढ़ाते थे, जो रोज कहते थे “इनके रहते भाजपा जीत ही नहीं सकती”…आज वही तीर घूमकर बाबूलाल जी पर आ गिरा है.

आगे पार्टी ने लिखा– क्योंकि सच्चाई यह है कि – बाबूलाल जी दीपक प्रकाश जी का हारों का रिकॉर्ड तोड़ कर ही मानेंगे. आज कहीं दूर अपने ख्यालों में डूबे दीपक जी…मन ही मन मुस्कुरा जरूर रहे होंगे.

घाटशिला की जनता ने इतिहास रच दिया : हेमंत

घाटशिला की जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि घाटशिला विधानसभा की जनता ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. घाटशिला के मेरे प्रिय वासियों को सोमेश सोरेन और तीर-कमान को अथाह स्नेह देने के लिए बहुत-बहुत बधाई, आभार और जोहार. यह जीत घाटशिला की जीत है. यह जीत घाटशिला के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने की तरफ एक ���जबूत कदम है और यह जीत स्व रामदास दा को विनम्र श्रद्धांजलि है. आने वाले समय में आपके विश्वास की कसौटी पर अबुआ सरकार खरी उतरेगी.

यह भी पढ़ें : Ghatshila By Election Result 2025: JMM की अब तक की सबसे बड़ी जीत, BJP को 38 हजार से अधिक वोटों से हराया

घाटशिला की आत्मा, सपनों और उम्मीद की जीत है : कल्पना सोरेन

घाटशिला उपचुनाव में मिली जीत पर विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि जागरूक और सम्मानित जनता ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अध्याय लिख दिया है. घाटशिला के प्यारे भाइयों-बहनों, आपने सोमेश सोरेन जी और तीर-कमान पर जो अपार स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास बरसाया है, उसके लिए धन्यवाद. यह जीत घाटशिला की आत्मा, उसके सपनों व उसकी उम्मीदों की जीत है. आनेवाले दिनों में हेमंत जी के नेतृत्व वाली अबुआ सरकार और हमारा झामुमो परिवार आपके विश्वास की हर कसौटी पर खरा उतरने के लिए संकल्पबद्ध है.आपके सपनों को साकार करने की यह यात्रा अब और भी मजबूत कदमों के साथ आगे बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >