रांची में सुखमनी साहिब पाठ प्रतियोगिता का आयोजन, 306 प्रतिभागियों में 36 दूसरे दौर के लिए चयनित

रांची में गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी पाठ अभ्यास प्रतियोगिता आयोजित की गई. 306 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें से 36 को दूसरे दौर के लिए चुना गया. इस आयोजन में सिख धर्म प्रचारकों को भी सम्मानित किया गया.

रांची. गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर के गुरुनानक भवन में श्री सुखमनी साहिब जी पाठ अभ्यास प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत अरदास से हुई. इसके बाद गुरुनानक भवन हॉल में बनाये गये छह केबिन में सिख धर्म प्रचारकों ने प्रतिभागियों से श्री सुखमनी साहिब जी की अलग-अलग अष्टपदियों और गुरबाणी के विभिन्न श्लोक का उच्चारण कर सुना.

प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को गुरबाणी पाठ के स्पष्ट उच्चारण और पाठ की गति से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी. प्रतियोगिता में कुल 306 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इनमें 78 वर्ष की विशनी देवी धमीजा भी शामिल थीं.

36 प्रतिभागियों का दूसरे दौर के लिए हुआ चयन

प्रतियोगिता के पहले दौर के बाद कुल 36 प्रतिभागियों का चयन दूसरे दौर के लिए किया गया. निर्णायकों ने गीता चुचरा को प्रथम, नेहा मुंजाल को द्वितीय तथा गरिमा अरोरा और सुंदर दास डावरा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान के लिए चुना. सभी विजेताओं को जजों ने शील्ड देकर सम्मानित किया. वहीं, प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया.

धर्म प्रचारकों को स्मृति चिह्न व शॉल देकर किया सम्मानित

सत्संग सभा की ओर से आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाले ऑल इज वन जत्था कैलिफोर्निया, साहिबजादे परिवार कानपुर और माता गुजरी जत्था धनबाद से जुड़े सिख धर्म प्रचारकों को भी सम्मानित किया गया. परमजीत सिंह, हरविंदर सिंह, अमरीक सिंह, गुरजीत सिंह, मनजीत सिंह, परमवीर सिंह, आनंद वीर, परमजीत कौर और नवनीत कौर को स्मृति चिह्न देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने में गुरु नानक सेवक जत्था, सत्संग सभा, गुरु नानक भवन कमेटी और गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी से जुड़े सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन मनीष मिड्ढा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >