जर्जर पुल और जगह-जगह कचरों के ढेर से बिगड़ रही खलारी की सूरत

खलारी शहीद चौक से बाजारटांड़ की जर्जर मार्ग वर्षों से सफाई की बांट जोह रहा है. सड़क किनारे बजबजाती नाली, जगह-जगह कचरों का ढेर और नाला का पुल जर्जर है.

प्रतिनिधि, खलारी

खलारी शहीद चौक से बाजारटांड़ की जर्जर मार्ग वर्षों से सफाई की बांट जोह रहा है. सड़क किनारे बजबजाती नाली, जगह-जगह कचरों का ढेर और नाला का पुल जर्जर है. इस रास्ते में उड़ती धूल से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं, जर्जर पुल बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है. अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों का ध्यान इस मार्ग पर नहीं है. उल्लेखनीय है कि मार्ग में बना पुल खलारी सीमेंट फैक्ट्री समय का है, जो विगत कई वर्षों से मार्ग के पुल की रेलिंग अपने जगह से हटा हुआ है. इसके अलावा भी इस मार्ग में एक और छोटा नाला पुल है, जो वर्षों से बजबजा रहा है. जबकि इस रास्ते में झाड़ियां, धूल, जर्जर सड़कें और सड़क किनारे गंदगी से भरी पड़ी है. इसकी सफाई कराने की जिम्मेवारी लेने वाला कोई नहीं है.

शहीद चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग जर्जर

खलारी प्रखंड क्षेत्र के हरेक पंचायतों के टोला-मुहल्लों में जब स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा था तो बड़े पैमाने पर शुरुआती दौर में बढ़चढ़ कर लोग इस अभियान में हिस्सा लिये थे. लोगों ने खूब फोटो भी खिंचवाए, पर वर्तमान में यह जगह वैसे लोगों को मुख चिढ़ा रही है. वर्षों से सड़क निर्माण नहीं होने के कारण सड़क भी अब जर्जर हो गयी है. हालांकि इस सड़क का निर्माण के लिए टेंडर भी हुआ है.

शहीद चौक से बैंक चौक मार्ग में कूड़े का ढेर

खलारी शहीद चौक से बैंक चौक के मार्ग में प्रखंड कार्यालय, रेलवे स्टेशन और बैंक ऑफ इंडिया है. इस कारण पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चे, बड़े-बुजुर्गों आदि लोगों के अलावा इस रास्ते सैकड़ों वाहनों और काफी तादाद में पैदल राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है. इसके बावजूद वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >