Ranchi News : लोहरदगा में 46 किलो गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

लोहरदगा में पुलिस ने शनिवार को दो स्थानों पर छापेमारी कर 28 पैकेट में लगभग 46 किलो गांजा बरामद किया.

रांची/ लोहरदगा. लोहरदगा में पुलिस ने शनिवार को दो स्थानों पर छापेमारी कर 28 पैकेट में लगभग 46 किलो गांजा बरामद किया. एक आरोपी संदीप साहू भी गिरफ्तार किया गया है. जब्त गांजे की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है. एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि पुलिस को गांजा की अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं. जिसके बाद कार्रवाई की गयी.

विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गयी

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना पर मुख्यालय डीएसपी समीर तिर्की के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गयी. इसमें बगड़ू थाना क्षेत्र के आरेया गांव निवासी संदीप साहू के घर से 43 किलो गांजा बरामद हुआ. वहीं सदर थाना क्षेत्र के राजा साहू के घर से तीन किलो गांजा जब्त किया गया. इस मामले में संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. अभियान में आरोपी संदीप साहू के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. छापेमारी में डीएसपी समीर कुमार तिर्की, पुलिस निरीक्षक संदीप रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी (बगड़ू) नरेश कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक वृंदा उरांव और लालजीत तुरी सहित अन्य शामिल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >