छापेमारी में गांजा-शराब जब्त, संचालक फरार

अशोक नगर रोड नंबर- दो के समीप स्थित कैफे माफिया होटल व दुकान में छापेमारी की गयी.

रांची. अशोक नगर रोड नंबर- दो के समीप स्थित कैफे माफिया होटल व दुकान में छापेमारी की गयी. छापेमारी की जानकारी मिलने पर संचालक सन्नी कुमार भागने में सफल रहा. दुकान से 24 पीस बैड मंकी बीयर, शराब की दो बोतल तथा लगभग 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. इस संबंध में अरगोड़ा थाना के दारोगा असीत कुमार लकड़ा के बयान पर अरगोड़ा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अरगोड़ा थाना को सूचना मिली थी कि कैफे सह होटल में नशे का कारोबार हो रहा है. उसी सूचना पर दारोगा असीत लकड़ा वहां छापेमारी के लिए निकले. इसकी सूचना हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा को भी दी गयी. छापेमारी के दौरान डीएसपी भी पहुंच गये. इस संबंध में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >