गैंगस्टर प्रिंस खान के साथ मिलकर सुजीत सिन्हा चलाता था खौफ का साम्राज्य, पाकिस्तान से भी जुड़ा है तार

झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. उसकी मौत के साथ ही पाकिस्तान से जुड़े उसके आपराधिक नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है. जानें कैसे सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान मिलकर पूरे राज्य में अपराध फैला रहे थे.

रांची : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा रविवार रात पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. लेकिन अगर हम पूर्व की घटनाओं पर नजर डाले तो उसने झारखंड में कई घटनाओं को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक (पलामू के रेड़मा निवासी) का गैंग पाकिस्तान में छिपकर बैठे कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के साथ मिला हुआ था. दोनों मिल कर लंबे समय से राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में रंगदारी, गोलीबारी और संगठित अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे थे.

पाकिस्तान से पूरे नेटवर्क का कर रहे थे संचालन

पुलिस के अनुसार, दोनों गिरोह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से अवैध हथियार मंगाने और रंगदारी की रकम के जरिये पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहे थे. रांची पुलिस ने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार करने के बाद इस बात का खुलासा किया था. रिया सिन्हा के अलावा कांके के चंदवे निवासी इनामुल हक उर्फ बबलू खान, मो शाहिद उर्फ अफरीदी खान, मो सेराज उर्फ मदन तथा पंडरा निवासी रवि आनंद उर्फ सिंघा को भी पकड़ा गया. था.

ये भी पढ़ें: डिग्री घोटालाः 33 अभ्यर्थियों के नामांकन से परीक्षा पास करने तक की होगी जांच, उच्च शिक्षा विभाग को मिली जिम्मेवारी

सुशील श्रीवास्तव गिरोह से जुड़ा था पहले

पलामू के रेड़मा मोहल्ले का रहने वाला सुजीत सिन्हा झारखंड के चर्चित गैंगस्टरों में शामिल रहा है. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, शस्त्र अधिनियम और संगठित अपराध से जुड़े 75 से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज बताये जाते हैं. वह पहले दिवंगत गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव गिरोह से जुड़ा था. बाद में उसने अपना अलग आपराधिक नेटवर्क खड़ा किया. पुलिस के अनुसार उसका नेटवर्क पलामू, गढ़वा, लातेहार, रांची, धनबाद, चतरा और अन्य जिलों तक फैला हुआ था. उस पर कोयला कारोबार, सड़क निर्माण, ठेकेदारी, क्रशर, ट्रांसपोर्ट और अन्य व्यवसायों से लेवी वसूलने के आरोप रहे हैं. जांच एजेंसियों का दावा रहा है कि जेल में बंद रहने के दौरान भी वह अपने गिरोह का संचालन करता था, जो पुलिस के लिए चुनौती बन गया था.

ये भी पढ़ें: 234 एकड़ के पहाड़ पर विराजमान मरासिल्ली बाबा करते हैं मनोकामना पूरी, सावन में पहुंचते हैं हजारों शिवभक्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >