गणेश पूजा के साथ दुर्गापूजा की तैयारी शुरू, हरिमती मंदिर में हुई खूंटी पूजा

रांची के हरिमती मंदिर में गणेश पूजा और दुर्गा पूजा पंडाल के लिए खूंटी पूजा संपन्न हुई। कारीगर कुंतल दास पंडाल का निर्माण करेंगे, तैयारियों पर चर्चा की गई।

रांची. हरिमती मंदिर में गणेश पूजा का आयोजन किया गया. इसके साथ ही आगामी दुर्गापूजा को लेकर पंडाल निर्माण के लिए खूंटी पूजा की गयी. हरिमती मंदिर स्थित काली मंदिर के पुजारी नागेश्वर नाथ पाठक ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी.

पंडाल निर्माण की तैयारियों पर हुई चर्चा

दुर्गापूजा पंडाल का निर्माण नोबोदीप के कारीगर कुंतल दास अपनी टीम के साथ करेंगे. पूजा के बाद सदस्यों ने आगामी दुर्गापूजा को आकर्षक बनाने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की. इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष सुप्रियो भट्टाचार्य, सचिव बिरेन चक्रबर्ती समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lata Rani

प्रभात खबर की सीनियर रिपोर्टर लता रानी गोमिया में पली-बढ़ी और मूल रूप से हजारीबाग की रहने वाली हैं. वर्ष 2004 में लक्ष्मी बाई कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक उत्तीर्ण हुईं. वर्ष 2006 में पीकेआइएमएस, रांची से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया. वर्ष 2006 से अब तक प्रभात खबर में बतौर वरीय संवाददाता कार्यरत हैं. इसके पूर्व वह प्रभात खबर के ब्रांड डिपार्टमेंट और रेडियो धूम में भी काम कर चुकी हैं. वर्ष 2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रभावशाली समाचार के लिए प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया गया. 2023 में सर्वश्रेष्ठ रिपोर्ट के लिए भी सम्मानित हो चुकी हैं. सामाजिक दायित्वों, महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर आधारित समाचार व रिपोर्ट के लिए विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >