स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस 2026 के भव्य समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं. मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी औपचारिकताओं का अनुकरण किया गया. सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे.

प्रणव की रिपोर्ट

Independence Day 2026 Celebrations: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह को लेकर बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में आयोजित रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली सभी औपचारिक गतिविधियों का सटीक अनुकरण किया गया. बता दें, मोरहाबादी में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे.

रिहर्सल के दौरान भारत सरकार के राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से संबंधित निर्देशों का अनुपालन किया गया. जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने परेड की सलामी ली. इस दौरान वरीय पदाधिकारियों ने सभी प्लाटून को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग

राजकीय समारोह के सुरक्षित और सुचारू संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग भी की गई. जिसमें डीसी मंजूनाथ भजंत्री, SSP राकेश रंजन, ट्रैफिक SP राकेश सिंह और अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने संयुक्त रुप से मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी. और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचें और सौंपे गए कार्यों और दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें.

मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी अधिकारियों से अपने कार्य, दायित्व और प्रतिनियुक्ति स्थल की पूरी जानकारी रखने और मुख्य अतिथियों के आगमन और प्रस्थान की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने को कहा.

ये भी पढ़ें- झारखंड में 13-15 अगस्त तक तेज हवा-भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आगंतुकों की होगी सघन जांच, ड्रोन पर रहेगी रोक

वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने समारोह की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए सभी आगंतुकों की सघन जांच करने का निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री के साथ समारोह स्थल में प्रवेश न कर सकें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल पर निजी ड्रोन से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर पूरी तरह रोक रहेगी. केवल संबंधित विभाग द्वारा ही ड्रोन के माध्यम से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करायी जा सकेगी.

14 प्लाटून और तीन बैंड पार्टियां लेंगी हिस्सा

मोरहाबादी मैदान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, ओडिशा पुलिस, झारखंड जगुआर, जैप-1, जैप-2, जैप-10, रांची जिला पुलिस, झारखंड गृहरक्षा वाहिनी और एनसीसी के प्लाटून शामिल होंगे.

सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, ओडिशा पुलिस, झारखंड जगुआर, जैप-2 और रांची जिला पुलिस के पुरुष और महिला प्लाटून के अलावा जैप-1, जैप-10 और झारखंड गृहरक्षा वाहिनी की प्लाटून एवं बैंड पार्टियां भी परेड में शामिल होंगी. इसके अलावा एनसीसी गर्ल्स और बॉयज की एक-एक प्लाटून भी समारोह में हिस्सा लेगी.

राघवेन्द्र शर्मा होंगे फर्स्ट इन कमांड

स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में फर्स्ट इन कमांड के रूप में 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी राघवेन्द्र शर्मा होंगे. वे वर्तमान में रामगढ़ जिले में पदस्थापित हैं. सेकेण्ड इन कमांड की जिम्मेदारी परिचारी प्रवर द्वितीय अनिश मोमिन कुजूर संभालेंगे.

ये भी पढ़ें- JPSC नियुक्ति घोटाला: जिस सिंडिकेट से जुड़ा है अभय, उसका नेटवर्क पूरे देश में, दर्जनों परीक्षाओं में की है गड़बड़ी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >