रांची एयरपोर्ट में आज से आठ की जगह 10 मिनट तक होगी नि:शुल्क पार्किंग

टर्मिनल बिल्डिंग के सामने पिकअप और ड्रॉप के लिए पांच मिनट का समय निर्धारित किया गया.

रांची. बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में बुधवार से वाहनों के आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने पूर्व में ही सर्कुलर जारी किया था. एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, अब आठ की जगह 10 मिनट तक फ्री पार्किंग होगी.

वहीं, टर्मिनल भवन के पास जाम कम करने के लिए पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग के सामने 350 वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग स्थल आवंटित किया गया है. एयरपोर्ट के अंदर जिस रास्ते से एंट्री होती है, उसका इस्तेमाल बाहर जाने के लिए होगा. वहीं, जिस रास्ते से यात्रियों के वाहन निकलते हैं, उस रास्ते से वाहनों का प्रवेश होगा. टर्मिनल बिल्डिंग के सामने पिकअप और ड्रॉप के लिए अधिकतम पांच मिनट का समय निर्धारित किया गया है. यह पांच मिनट भी नि:शुल्क 10 मिनट का ही हिस्स होगा. एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के सामने तीन लेन का पहुंच पथ होगा. लेन एक से निकलने वाले निजी वाहनों को 10 मिनट के लिए चार्ज नहीं लगेगा. लेने टू में 10 मिनट से अधिक होने पर 30 रुपये और लेन तीन में कॉमर्शियल वाहनों को पार्किंग के समय के अनुसार शुल्क लगेगा.

पार्किंग शुल्क 10 से 30 मिनट के लिए

बस, ट्रक, पिकअप और ड्रॉप वाहन : 170 रुपये

ऑटो, एसयूवी व मिनी बस : 60 रुपयेकॉमर्शियल कार (एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा अधिकृत) : 20 रुपये

कॉमर्शियल कार (एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा अधिकृत नहीं) : 93 रुपयेप्रीमियम कार : 75 रुपये

निजी कार व एसयूवी : 30 रुपयेदोपहिया वाहन : 10 रुपये

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >