सात सड़क दुर्घटना में चार की मौत, 15 घायल

अलग-अलग क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटन

प्रतिनिधि, बेड़ो.

बेड़ो व नरकोपी थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं 15 लोग घायल हो गये. आठ घायलों को सीएचसी में उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कर थाना ले आयी है.

पहला हादसा बेड़ो थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मुख्य मार्ग में पुरानापानी-लापुंग मोड़ के समीप सवारी टेंपो एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे टेंपो में सवार सिसई मुरगु मेड़ियाटोली निवासी सुखदेव उरांव (29) की मौत हो गयी. वहीं भरनो के मदनपुर-छप्परटोली ग्राम निवासी सीताराम उरांव, सुका उरांव व सुखदेव उरांव घायल हो गये.

वहीं दूसरी दुर्घटना थाना क्षेत्र के पांडेपारा मोड़ के समीप बेड़ो-लोहरदगा सड़क पर बाइक पर सवार अनियंत्रित होकर बिजली पोट से टकरा कर गिर गये. जिससे बाइक पर सवार दो युवक शिवधर महतो (17) पिता अरुण महतो, मुकेश गडेरी (22) पिता राजू गडेरी की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं नीरज गडेरी (17) व बंटी गडेरी (23) घायल हो गये. घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. चारो युवक एक ही बाइक पर सवार थे.तीसरी दुर्घटना राज विद्या केंद्र आश्रम मोड़ के समीप हुई. जिसमें नरकोपी थाना क्षेत्र के एड़गोरो सेरो गांव निवासी बाइक सवार मुन्ना उरांव (28) पिता भोडरो उरांव अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मुन्ना उरांव को रिम्स रेफर कर दिया. चौथी दुर्घटना करांजी-खटंगा मोड़ के आगे हुई. जिसमें पैदल जा रहे अंगनू उरांव (60) पिता स्व सुकरा उरांव कुदरखा गांव निवासी को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दुर्घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. उनके साथ चल रहे लोदा तिर्की सुरक्षित हैं. पांचवीं दुर्घटना दिघीया मोड़ के समीप बाइक से गिरने पर अमित तिर्की (36) और हाबिल केरकेट्टा (आठ) कुदारखो निवासी घायल हो गये. सीएचसी में अमित को उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. छठी दुर्घटना जरिया पेट्रोल पंप के समीप ठेला लेकर जा रहे सैयद मंसूरी (20) गड़गांव निवासी को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. सैयद को सीएचसी में उपचार के बाद चिकित्सक ने रिम्स रेफर कर दिया. सातवीं दुर्घटना टांगरबसली सड़क पर महिला कॉलेज के समीप सवारी टेंपो के पलटने से तीन लोग घायल हो गये. घायलों में सुदेश मिंज (15), गुलशन कुजूर (17) व आकृति मिंज (12) को सीएचसी में उपचार किया गया. गंभीर रूप से घायल सुदेश मिंज को रिम्स रेफर कर दिया गया है.

अलग-अलग क्षेत्र में हुई सड़क

दुर्घटन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kedar mahto bero

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >