आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास

प्रखंड के नागेडीह पंचायत के बुढ़ाबेहरा गांव के माझटोला व बेलटोला में शुक्रवार को दो आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

सिल्ली.

प्रखंड के नागेडीह पंचायत के बुढ़ाबेहरा गांव के माझटोला व बेलटोला में शुक्रवार को दो आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक व नागेडीह मुखिया रेखा देवी ने संयुक्त रूप से किया. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि नये भवन में बच्चों के लिए खेलने की जगह, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और पोषणयुक्त भोजन पकाने की व्यवस्था होगी. भवन के बन जाने से नौनिहालों और गर्भवती महिलाओं को सीधे तौर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाएं मिलने में आसानी होगी. मौके पर ग्राम प्रधान समरा बेदिया, पंचानन बेदिया, श्रीधर महतो, त्रिलोचन महतो, सुभाष महतो, हुकुम नाथ महतो, सेविका पद्मावती देवी, विराजमणि देवी, जनक सिंह मुंडा, बुधराम सिंह घटवार, सुंदर गोपाल मांझी, बलराम करमाली, लीलमोहन सिंह घटवार, सरीता देवी, बैजनाथ करमाली समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >