राजीव गांधी ने कहा था, झारखंड अलग राज्य के बिना यहां के आदिवासियों-मूलवासियों का विकास संभव नहीं- राजेश ठाकुर

झारखंड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सादगी से मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन रांची में किया गया, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत सभी कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजली दी.

Rajiv Gandhi Death Anniversary: देशभर में आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है. झारखंड में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पूरी सादगी से मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन रांची में किया गया, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

‘झारखंड के हितों को सर्वोपरि रखते थे राजीव गांधी’

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायती राज सशक्तिकरण के सूत्रधार, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, देशहित में सब कुछ न्योछावर करने वाले कुशल प्रशासक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को सदैव याद किया जाता रहेगा. राजीव गांधी झारखंड की जनता को सदैव याद रहेंगे. झारखंड अलग राज्य के बिना यहां रहने वाले आदिवासियों, मूलवासियों और सभी समुदाय के लोगों का विकास संभव नहीं है, ऐसा उदगार राजीव गांधी ने गुमला, सिमडेगा और खूंटी की जनसभाओं में प्रकट किया था. राजीव गांधी अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में कई बड़ी योजनाओं में झारखंड के हितों को सर्वोपरि रखते थे.

‘सुदृढ़ भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान अतुल्य’

वहीं, मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश की पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत और सशक्त बनाने के साथ ही कंप्यूटर और संचार क्रांति लाकर युवा, आधुनिक व सुदृढ़ भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुल्य है.

‘राजीव गांधी की सोच क्रांतिकारी थी’

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि सूचना क्रांति, पंचायती राज और युवाओं को मताधिकार देने जैसी उनकी क्रांतिकारी सोच और संकल्प ने भारत को विकसित व आधुनिक राष्ट्र बनाया. उनका जीवन हम सभी के लिये प्रेरणादायी रहेगा.

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

भारत रत्न राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, विनय सिन्हा दीपू, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, रमा खलखो, अमरेन्द्र सिंह, अभिलाष साहू, कमल ठाकुर, डॉ राकेश किरण महतो, सूरेन राम, जगदीश साहू, सूर्यकांत शुक्ला, विनोद कुमार सिंह, अख्तर अली, वशिष्ट लाल पासवान, राजू राम, फिरोज अंसारी, संगीता टोप्पो, आजाद महतो, प्रदीप कुमार साहू, संतोष महतो, सूरज कुमार, शहनाज खातून, सहित अन्य कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >