पूर्व विधायक ने सफल छात्रों की सम्मानित किया

आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में शनिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

सिल्ली. आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में शनिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सीजीएल परीक्षा में सफल विपिन कुमार महतो एवं कर्नाटक के मनिपाल विश्वविद्यालय के सफल बीटेक छात्र कुमार दिव्येन्द्र नारायण साय को पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो, जयपाल सिंह, सुनील सिंह,गौतम कृष्ण साहू, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, चित्तरंजन महतो, संजय सिद्धार्थ, सुशील महतो आदि ने पुष्प गुच्छ, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. ज्ञात हो कि कोंचो पंचायत के लगाम गांव निवासी विपिन कुमार महतो ने ऊर्जा विभाग में एएसओ पद के लिए नियुक्ति प्राप्त किया. उनके पिता दुर्गा महतो हिंडाल्को के सेवानिवृत्त कर्मी हैं एवं माता कल्याणी देवी गृहिणी हैं. वहीं सिल्ली निवासी कुमार दिव्येन्द्र नारायण साय का चयन पुणे स्थित कम्पनी में हुआ है. उनके पिता नन्द किशोर साय एक अखबार में स्थानीय संवाददाता हैं. सुदेश महतो ने दोनों को ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर आर्चरी कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो, डबलु महली, प्रकाश सिंह बड़ाइक, सोमरा मांझी, कन्हैया लोहार, विकास महतो, अजय महतो कुमारी, दीपा कुमारी, नान्हु महतो, करमसिंह महतो आदि उपस्थित थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >