कीचड़ और जल जमाव से होकर गुजरना विवशता

मुख्य सड़क से करीब 100 फीट अंदर स्थित इस पोस्ट ऑफिस तक जाने के लिए नागरिकों को कीचड़, फिसलन और बहते पानी का सामना करना पड़ रहा है

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी पोस्ट ऑफिस तक पहुंचना इन दिनों लोगों के लिए किसी जंग जीतने से कम नहीं है. मुख्य सड़क से करीब 100 फीट अंदर स्थित इस पोस्ट ऑफिस तक जाने के लिए नागरिकों को कीचड़, फिसलन और बहते पानी का सामना करना पड़ रहा है. इस 100 फीट के रास्ते में करीब 50 फीट क्षेत्र पूरी तरह कीचड़ में तब्दील है. स्थिति यह है कि लोग मुख्य सड़क पर खड़े होकर रास्ता तलाशते हैं कि कैसे बिना फंसे पोस्ट ऑफिस तक पहुंचा जाये. कीचड़ से राहत पाने के लिए ईंट-भट्ठे की राख डालाी गया है और लोगों ने खुद से जगह-जगह ईंटें रखकर अस्थायी रास्ता तैयार किया है.

भौगोलिक स्थिति भी समस्या की एक वजह :

यह पोस्ट ऑफिस जिस स्थान पर स्थित है, वहां की जमीन से अक्सर पानी रिसता है और जल जमाव रहता है. पुराने समय में, जब यह भवन तत्कालीन एसीसी कंपनी द्वारा 1945-50 के दशक में मुहैया कराया गया था, तब जल निकासी की अच्छी व्यवस्था थी. लेकिन समय के साथ नालियां गाद-मिट्टी से भर गयीं और नियमित सफाई नहीं होने से सारी व्यवस्था ध्वस्त हो गयी.

नये भवन में पीओ चलाने की मांग :

रांची जिला में स्थित खलारी पोस्ट ऑफिस (पिन कोड 829205), भारतीय डाक विभाग के पलामू डिवीजन के अंतर्गत आता है. यह सुविधाओं से वंचित है. लोगों ने विभाग से उचित स्थान पर नये मकान में खलारी पोस्ट ऑफिस को शिफ्ट करने की मांग की है. लोगों ने कहा कि इससे डाक कर्मियों को विभाग की कार्यवाही निबटाने में सुविधा होगी और ग्राहकों को भी काफी सहूलियत होगी.

खलारी पोस्ट ऑफिस तक जाना चुनौती

29 खलारी 02, खलारी पोस्ट ऑफिस जाने के रास्ते पर पसरे कीचड़ से बचती महिला व बच्चे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >