Fog in Jharkhand : फ्लाइट और ट्रेन का स्टेटस चेक करके ही निकले घर से, नहीं तो होंगे परेशान

Fog in Jharkhand : कुहासे की मार का असर झारखंड पर भी नजर आ रहा है. लो विजिबिलिटी से 13 फ्लाइटें विलंब से रांची आयीं. यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा.

By Amitabh Kumar | December 22, 2025 7:47 AM

Fog in Jharkhand : देश के विभिन्न राज्यों में कुहासे का असर रविवार को विमानों और ट्रेनों पर दिखा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में सुबह 7:00 बजे पहली फ्लाइट रांची से कोलकाता के लिए आती है, लेकिन लो विजिबिलिटी के कारण पहली फ्लाइट पुणे-रांची सुबह 10:35 बजे रांची पहुंची. वहीं 13 फ्लाइट घंटों विलंब से रांची आयीं, जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. जानकारी के अनुसार जिन पांच फ्लाइट को रद्द किया गया, उनमें इंडिगो एयरलाइंस की रांची-कोलकाता, रांची-दिल्ली तथा एयर इंडिया एक्सप्रेस की रांची-दिल्ली, रांची-बेंगलुरु और रांची-मुंबई फ्लाइट शामिल हैं.

विलंब से उड़ान भरने वाली फ्लाइट कौन सी

विलंब से उड़ान भरने वाली फ्लाइटों में रांची-बेंगलुरु सुबह 8:55 बजे की जगह सुबह 11:28 बजे, रांची-हैदराबाद सुबह 9:30 बजे की जगह सुबह 11:52 बजे, रांची-दिल्ली दोपहर 2:05 बजे की जगह दोपहर 2:27 बजे, रांची-दिल्ली विमान सुबह 2:45 बजे की जगह शाम 4:37 बजे, रांची-बेंगलुरु दोपहर 3:35 बजे की जगह शाम 4:05 बजे, रांची-बेंगलुरु विमान शाम 4:55 बजे की जगह शाम 5:31 बजे, रांची-दिल्ली शाम 5:45 बजे की जगह शाम 7:00 बजे, रांची-हैदराबाद विमान शाम 5:55 बजे की जगह शाम 7:40 बजे, रांची-मुंबई शाम 6:50 बजे की जगह रात 8:00 बजे, रांची-अहमदाबाद शाम 6:20 बजे की जगह शाम 6:45 बजे, रांची-दिल्ली विमान शाम 7:20 बजे की जगह रात 8:00 बजे, रांची-चेन्नई विमान शाम 7:10 बजे की जगह शाम 7:40 बजे तथा रांची-दिल्ली विमान रात 9:00 बजे की जगह रात 9:35 बजे रांची से रवाना हुआ. विमान रद्द और विलंब होने के संबंध में इंडिगो व एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने बताया कि कुहासे के कारण कुछ फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं, जबकि एयर ट्रैफिक के कारण कई विमान विलंब से पहुंचे.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : कहां पड़ेगी भीषण ठंड, कहां होगी बारिश, जानें यहां

सात ट्रेनें विलंब से आयीं

कुहासे के कारण रांची आने वाली सात ट्रेनें भी विलंब से आयीं. इनमें गोरखपुर-मौर्या एक्सप्रेस 1.30 घंटा, दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 2.05 घंटा, संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 7.00 घंटा, झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 4.00 घंटा, झारखंड स्वर्ण एक्सप्रेस दिल्ली-रांची 3.30 घंटा, इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस 4.30 घंटा तथा हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से रांची पहुंची.