Sports : फिटनेस टेस्ट में चार प्रशिक्षक हुए शामिल

यह जांच खेल निदेशालय द्वारा आयोजित की गयी

रांची. संविदा पर बहाल प्रशिक्षकों की शुक्रवार को मोरहाबादी स्टेडियम में फिटनेस जांच हुई. यह जांच खेल निदेशालय द्वारा आयोजित की गयी. इसमें चार प्रशिक्षक सौरव कुमार, बैडमिंटन (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस), जी सुधीर गोला, हॉकी (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस), प्रकाश राम, तीरंदाजी (बालिका, आवासीय सेंटर, सिल्ली) व श्वेता पांडेय, तीरंदाजी (बालिका,आवासीय सेंटर,सिल्ली) शामिल हुए. फिटनेस जांच में रांची के जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, साइ के हॉकी प्रशिक्षक जगन टोपनो, पूर्व ओलिंपियन मनोहर टोपनो, जैप-4 सीआइएसएफ बोकारो के अनुदेशक मनीष कुमार मिश्रा, रांची के जिला खेल समन्वयक आशीष कुमार बनर्जी, रांची के जिला खेल कार्यालय की बिरसी मुंडू, एथलेटिक्स कोच राजू साहू व मुकेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >