सिल्ली. सिल्ली मेन रोड पुरानी यूनियन बैंक के समीप लालबाग कॉलोनी में बीती रात आग लग गयी. जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात लगभग 12 बजे अचानक लालबाग कॉलोनी सिल्ली में माधव अग्रवाल की खाली पड़ी जमीन पर तेज से आग की लपटें दिखाई दी. लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु काफी देर हो चुकी थी. आग की लपटें बढ़ने लगी. तभी इसकी सूचना सिल्ली पुलिस को दी गयी. पुलिस ने इंडालको दमकल वाहन को फौरन सूचना दी. दमकल वाहन कर्मियों की काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया. पुलिस की तत्परता एवं हिंडालको के दमकल वाहन समय पर पहुंचने कारण बड़ी घटना टल गई. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त खाली जमीन पर आस पास के लोग कचरा फेंकते है. उसी स्थान पर देर रात इंडिया क्रिकेट फाइनल जीतने पर लोग खुशी से पटाखा फोड़ रहे थे. पटाखे की चिंगारी से कचरा पर आग लग गई थी. आग बुझाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली तथा पुलिस एवं दमकल कर्मियों का आभार व्यक्त किया.
कॉलोनी में आग लगी, दमकल से काबू पाया गया
सिल्ली मेन रोड पुरानी यूनियन बैंक के समीप लालबाग कॉलोनी में बीती रात आग लग गयी.
