महिला की आत्महत्या मामले में पति सहित पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

बीआइटी मेसरा की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला

प्रतिनिधि, मेसरा.

बीआइटी मेसरा की होटल मैनेजमेंट प्रथम वर्ष की छात्रा स्व प्रियंका कुमारी की माता उषा देवी ने बीआइटी मेसरा ओपी में लड़की के पति निशांत कुमार, देवर मोहित कुमार, ससुर राजेंद्र गोप, चाचा ससुर किशोर गोप, चाची सास मीणा देवी के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. उषा देवी ने दहेज को लेकर प्रियंका को तरह-तरह से प्रताड़ित करने, प्रियंका के पति का किसी दूसरे से नाजायज होने का आरोप लगाया गया. कहा कि उक्त कारणों से तंग आकर उनकी बेटी प्रियंका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मालूम हो कि प्रियंका कुमारी बीआइटी मेसरा में होटल मैनेजमेंट में प्रथम वर्ष की छात्रा थी. उसने अपने घर के कमरे में सोमवार को दोपहर 3.15 बजे के लगभग फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. बीआइटी थाना प्रभारी अजय कुमार दास व सब इंसपेक्टर अभय कुमार ने उसके कमरे से सुसाइट नोट्स व उसका मोबाइल फोन बरामद किया है. नोट्स में उसके पति का किसी अन्य लड़की से नाजायज संबंध के विषय में जिक्र किया गया है. प्रियंका अपनी मां के साथ बीआइटी मेसरा के बने क्वार्टर में रह कर पढ़ाई कर रही थी.

बीआइटी मेसरा की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामलाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >