FIH Olympic Qualifiers 2024: महिला हॉकी टीम को नहीं मिला ओलिंपिक का टिकट

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्टोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रहे एफआईएच महिला हॉकी ओलिंपक क्वालीफायर 2024 के ब्रांज मेडल के लिए हुए मुकाबले में भारत जापान से 1-0 से हार गया. इससे पहले गुरुवार को सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा था.

रांची में हुए पेरिस ओलिंपिक क्वालीफायर में भारतीय महिला हॉकी टीम क्वालीफाई करने से चूक गई. शुक्रवार को तीसरे और चौथे स्थान के मुकाबले में जापान ने भारत को 1- 0 से हराया. तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम की इस हार ने प्रशंसकों के दिल तोड़ दिये तो पेरिस में पदक की उम्मीद कर रहे थे. जापान के लिए काना उराता ने छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया. यह बढ़त आखिरी मिनट तक बनी रही जबकि भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर सकी. भारत को मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन एक पर भी गोल नहीं हो सका. अमेरिका और जर्मनी फाइनल में पहुंचकर पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं. इस हार से भारतीय प्रशंसकों का दिल टूट गया. लोग निराश होकर स्टेडियम से घर लौट रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >