Fih Olympic Qualifiers 2024: शूटआउट में जर्मनी से हारा भारत, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का एक और मौका

जर्मनी की महिला हॉकी टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में भारत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में 19 जनवरी को अमेरिका और जर्मनी के बीच भिड़‍ंत होगी. दोनों टीमों ने पेरिस ओलंपिक का टिकट कटा लिया है.

भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे सेमीफाइनल में निर्धारित समय में 2-2 की बराबरी के बाद हुए शूट-आउट में जर्मनी से 3-4 से हार गयी. इस जीत से जर्मनी ने पेरिस ओलंपिक के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है. निर्धारित समय में भारत के लिए दीपिका (15वें मिनट) और इशिका चौधरी (59वें मिनट) ने गोल किये. जर्मनी के लिए दोनों गोल चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट (27वें, 57वें) ने दागे. मुकाबला मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया.

दूसरे पेनाल्टी शूटआउट में हुआ फैसला

भारत और जर्मनी के बीच गुरुवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें निर्धारित 60 मिनट में खेल एक-एक की बराबरी पर खत्म हुआ. उसके बाद अतिरिक्त समय में भी स्कोर दो-दो से ड्रॉ रहा. उसके बाद पेनाल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें भी दोनों टीमों ने 3-3 गोल दागे. उसके बाद एक और शूटआउट कराया गया, जिसमें जर्मनी की टीम ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Also Read: FIH Olympic Qualifier: महिला हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, देखें EXCLUSIVE PICS

अमेरिका और जर्मनी के बीच फाइनल मुकाबला

19 जनवरी को फाइनल मुकाबले में अमेरिका और जर्मनी की टीमें आमने-सामने होंगी. जबकि तीसरे स्थान के लिए भारतीय टीम की भिड़ंत जापान से होगी. अमेरिका ने गुरुवार को पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन की बदौलत पूर्व एशियाड चैम्पियन जापान को 2-1 से हराकर एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के फाइनल में प्रवेश किया और पेरिस ओलंपिक में स्थान सुनिश्चित किया. जापान ने अमिरू शिमाडा के 38वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त हासिल कर ली थी. लेकिन फिर अमेरिका ने एशले होफमैन (52वें मिनट) और एबिगेल टैमर (55वें मिनट) के पेनल्टी कॉर्नर से अंत में किये गये गोल की बदौलत जीत हासिल की.

ओलंपिक टिकट कटाने के लिए भारत के पास एक और मौका

भारत के पास पेरिस ओलंपिक कोटा पक्का करने का एक और मौका है. टीम शुक्रवार को तीसरे-चौथे स्थान के मैच में जापान को हराकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकती है. इस टूर्नामेंट की शीर्ष तीन टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >