FIH Hockey Olympic Qualifier 2024: जापान और जर्मनी के बीच जबर्दस्त मुकाबला, 1-1 से ड्रॉ रहा मैच

एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्ववालीफायर रांची के दूसरे दिन पूल ए की दो मजबूत टीमों जापान और जर्मनी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. दोनों ही टीमें 1-1 गोल करने में कामयाब रहीं और यह मुकाबला बराबरी पर छूटा. दोनों के लिए अब आखिरी पूल मुकाबला जीतना बेहद जरूरी हो गया है.

झारखंड की राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेल जा रहे एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के दूसरे दिन जापान और जर्मनी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. यह मुकाबला बेनतीजा रहा. दोनों ही टीमों ने एक-एक गोल दागकर मैच ड्रॉ कराया. जर्मनी ने पहले दिन के मुकाबले में चिली को हराकर शानदार शुरुआज की थी. जबकि जापान ने चेक रिपब्लिक को हराया था. आज के मुकाबले में जर्मनी ने गोल करने के कई मौके बनाएं, लेकिन पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरी जापान की टीम ने शानदार डिफेंस का प्रदर्शन किया. मैच के बाद जापान की कोच ने भी इसी बात का जिक्र किया कि हमने डिफेंसिव खेलने का फैसला पहले ही किया था और हमारी रणनीति काम कर गई. अब हमारा फोकस अगले मुकाबले पर है, जिसे जीतना जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >