पेट में चाकू मार पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के मुड़ला टोली निवासी साधो उरांव (52) के पेट में मंगलवार रात उसके पुत्र अमित कुमार (29) ने चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

बुढ़मू. ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के मुड़ला टोली निवासी साधो उरांव (52) के पेट में मंगलवार रात उसके पुत्र अमित कुमार (29) ने चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक मजदूरी का काम करता था. घटना शाम करीब सात बजे की है. बताया जाता है कि पिता की हत्या के बाद पुत्र ने शराब पी ली. इधर, घटना की जानकारी गांव के लोगों ने बुढ़मू के हतनई गांव निवासी उसके दामाद को दी. बाद में दामाद ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनीत कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं हत्या में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार पिता-पुत्र में शराब के नशे में आये दिन मारपीट की घटना होती है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >