रातू. सिमलिया स्थित लीवेंस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से बच्चे को लेने पहुंचे अभिभावक डॉ दीपक कुमार पर एक व्यक्ति द्वारा डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में उन्होंने रातू थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. शिकायत के अनुसार, स्कूल में एक अभिभावक ने उनकी पत्नी के साथ कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया.
इसे भी पढ़ें: जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति विवाद में हाईकोर्ट का फैसला: बोर्ड की योजना के अध्ययन के लिए बनाई समिति
विरोध के बाद डंडे से हमला, सिर में लगी चोट
विरोध करने पर उक्त व्यक्ति स्कूल से बाहर निकलने के बाद डंडा लेकर उनका इंतजार कर रहा था. आरोप है कि उसने डॉ. दीपक कुमार के सिर पर डंडे से वार कर दिया. इससे उनके सिर में गहरा कट लग गया और खून बहने लगा. शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना कई लोगों की मौजूदगी में हुई. उन्होंने आरोपी की तस्वीर और वाहन संख्या पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें: रांची के मधुकम वाले महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा करारा झटका, आदिवासी जमीन मामले में एसएलपी खारिज
