रांची में तेज रफ्तार कार ने फौजी वाहन में मारी जोरदार टक्कर, दो युवती सहित तीन घायल

रांची के प्लाजा चौक पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने फौजी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में कार सवार दो युवतियों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक, जिस कार से घटना हुई है, कार में आगे टेंपररी नंबर और पीछे अस्थायी नंबर है. कार चालक ने ऐसा क्यों किया है, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

रांची: रांची लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित प्लाजा चौक के पास रविवार की सुबह लगभग छह बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने फौजी (सेना) के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में कार सवार दो युवतियों समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सेना के वाहन का बायां हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

टक्कर के बाद तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक सफेद रंग की कार पुरुलिया रोड की ओर से काफी तेज गति में आ रही थी. प्लाजा चौक के पास चालक तेज गति से था, इसी दौरान चौक के पास सेना का वाहन जेल मोड़ की ओर वहां घूमा रहा था, जिसके बाद कार सीधे फौजी वाहन से जा टकराई. घटना के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और गश्ती पर तैनात पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. कार में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.

ये भी पढ़ें: खूटी में विश्व आदिवासी दिवस पर छात्राओं ने बिखेरा संस्कृति का रंग, संरक्षण का लिया संकल्प

घायलों की स्थिति चिंताजनक

हादसे में घायल दोनों युवतियों और कार चालक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घायलों की पहचान नही हो पाई है. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं.

घायलों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके तुरंत बाद लोअर बाजार की थाना भी पहुंच गई. कार को क्रेन की मदद से किनारे किया गया. दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है. जबकि, सेना वाहन को खबर लिखे जाने तक रोड से नही हटाया जा सका था. लोअर बाजार थाना प्रभारी लव सिंह ने बताया कि कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई है. फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के इन जिलों में 9-10 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >