नगड़ी. मेसर्स पूनम जैन मार्बल के मालिक संदीप कुमार गेलड़ा उर्फ संदीप जैन ने पूर्व लेखाकार आशुतोष उर्फ आशुतोष आशु पर फर्जी जीएसटी चालान तैयार करने और जालसाजी का आरोप लगाया है.
इस संबंध में नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2025-26 के बीच आशुतोष ने फर्म की जानकारी और सहमति के बिना विभिन्न लोगों व प्रतिष्ठानों के नाम पर फर्जी बिक्री चालान बनाये.
वहीं 2021 से 2024 के बीच कर भुगता न के लिए दिए गए 6,48,935 रुपये भी जमा नहीं किये गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
