लातेहार के कोयला व्यवसायी से मयंक सिंह के नाम पर मांगी गयी एक करोड़ रुपये की रंगदारी

मयंक सिंह ने खुद को अमन साव गिरोह का सदस्य बताते हुए व्यवसायी से कहा कि तुम्हारे पूरे व्यवसाय की जानकारी गिरोह को है. तुम्हें एक करोड़ रंगदारी देनी होगी.

बरियातू निवासी लातेहार के एक कोयला व्यवसायी से जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव के गिरोह के मयंक सिंह के नाम पर एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गयी है. व्यवसायी की शिकायत पर बरियातू थाना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वहीं, इसकी जानकारी मिलने के बाद सीनियर पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की है. टीम में तकनीकी शाखा के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया है. हालांकि, सुरक्षा के दृष्टिकोण से फिलहाल पुलिस ने व्यवसायी के नाम का खुलासा नहीं किया है.

कुछ दिन पूर्व व्यवसायी के मोबाइल नंबर एक एसएमएस आया था. उसमें मयंक सिंह ने खुद को अमन साव गिरोह का सदस्य बताते हुए व्यवसायी से कहा कि तुम्हारे पूरे व्यवसाय की जानकारी गिरोह है. तुम्हें एक करोड़ रंगदारी देनी होगी. रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गयी. इसके बाद व्यवसायी और उनका परिवार काफी डरे हुए हैं. व्यवसायी ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए सुरक्षा की मांग की है.

Also Read: झारखंड: कोयला व्यवसायी राजेंद्र साहू हत्याकांड का खुलासा, नक्सली आक्रमण गंझू के इशारे पर हुई थी हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >