घर में घुसकर महिला को पीटा, जेवर व नकदी लूटने का आरोप
Copied link
निशा देवी ने घर में घुसकर पीटाई करने, छेड़खानी, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है
रातू.
थाना क्षेत्र के आनंद नगर झीरी-कमड़े स्थित दुर्गा मंदिर रिंग रोड निवासी निशा देवी ने घर में घुसकर पीटाई करने, छेड़खानी, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में निशा देवी ने बताया कि 17 मई की रात करीब 9:45 बजे उनके घर के समीप निर्माणाधीन मकान में कुछ युवक नशा कर रहे थे. इसी दौरान उनके पति राजेश शाह ने टॉर्च जलाकर वहां देखा और वापस लौट आये. आरोप है कि थोड़ी देर बाद पड़ोस के मंजर, राजा, ऋषि समेत पांच से 10 युवक उनके घर आये और पति को बुलाने लगे. बाद में सभी आरोपित घर में घुसकर राजेश शाह और उनके दोस्त चंदन के साथ मारपीट करने लगे. महिला ने आरोप लगाया कि कुछ युवकों ने उन्हें घर के अंदर खींचकर गलत हरकत की तथा विरोध करने पर पीटा. इस दौरान नथिया, कान की बाली और गले का सोने का ढोलना छीन ली. उन्होंने आरोपियों पर 40 हजार रुपये नकद, सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर ले जाने तथा पिस्तौल और छुरा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.