कार्डधारियों को समय पर खाद्यान्न देना सुनिश्चित करें : बीएसओ

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयदेव कुमार गौरव ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पीडीएस दुकानदारों के साथ खाद्यान्न के वितरण को लेकर समीक्षा बैठक की

प्रतिनिधि, चान्हो.

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयदेव कुमार गौरव ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पीडीएस दुकानदारों के साथ खाद्यान्न के वितरण को लेकर समीक्षा बैठक की. जिसमें कार्डधारियों के बीच 2025 के अगस्त व सितंबर माह में चना दाल का शत-प्रतिशत वितरण नहीं किये जाने को लेकर उन्होंने पीडीएस डीलरों को फटकार लगायी. उन्हें जल्द-से-जल्द इसका वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बीएसओ ने डीलरों से कार्डधारियों के केवाइसी के कार्य में तेजी लाने, कार्डधारियों की सूची में शामिल चारपहिया वाहन मालिकों और आयकरदाता के नामों का शीघ्र सत्यापन करने, कार्डधारियों के बीच समय पर खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करने व इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि गेयास, डीलर संघ के अध्यक्ष अशेश्वर शाही, तनवीर आलम, नितेश साहू, रामकुमार साहू, रामभरोस साहू, सुखदेव उरांव, विजय उरांव, उर्मिला देवी, सिल्वेस्टर कुजूर, मंजू सक्सेना, कयूम अंसारी, ओबेदुल्लाह, सरयू प्रसाद, बैजनाथ महतो, शम्भू गुप्ता, नवल किशोर पौराणिक सहित अन्य उपस्थित थे.

खाद्यान्न के वितरण को लेकर पीडीएस दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक

चान्हो 1, बैठक में उपस्थित बीएसओ, पीडीएस दुकानदार व अन्य.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >